भूपेन्द्र पटेल की जीवनी | Biography of Bhupendra Patel in hindi

भूपेन्द्र पटेल की जीवनी | Biography of Bhupendra Patel | गुजरात के मुख्यमंत्री | CM of Gujarat | Bhupendra Patel in Hindi

राजनीति की खबरों को पढ़ने की लोगों में बहुत रूचि होती है। वर्तमान सरकार विकास के लिये क्या-क्या काम कर रही है। यह सरकार कौन-कौन सी योजनाओं को चला रही है। विपक्षी पार्टियां सरकार के किन-किन कामों के लिए धरना-प्रदर्शन कर रही है। ऐसी खबरों को पढ़ने के लिए लोग लालायित रहते है। ऐसी ही खबरे गुजरात में देखने को मिल रही है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने  इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह भूपेन्द्र पटेल गुजरात के नये मुख्यमंत्री बन गये है।

मुख्यमंत्री चुनने के लिए 12.09.2021 के दिन विधायक दल की बैठक चल रही थी। सर्वसम्मति से नरेन्द्र सिंह तोमर ने भूपेन्द्र पटेल के नाम की घोषणा की। भूपेन्द्र पटेल को भी पता नही था कि मेरे नाम की घोषणा की जायेगी। वे बैठक मे सबसे पीछे बैठे थे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के आला हाईकमान ने उन्हे मुख्यमंत्री बनाने के लिए पहले ही तय कर रखा था। शायद कडवा पाटीदार समुदाय के वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए उन्हे मुख्यमंत्री बनाया है। यहाँ हम उन्ही भूपेन्द्र पटेल की जीवनी पर चर्चा करेंगे।

भूपेन्द्र पटेल का संक्षिप्त परिचय 

पूरा नाम भूपेन्द्र भाई रजनीकांत पटेल
अन्य नाम दादा
पत्नि का नाम हेतन पटेल
भाई का नाम वेतन पटेल
बेटे का नाम अनुज पटेल
बहु का नाम देवांशी पटेल
व्यवसाय राजनीति (पूर्व व्यवसाय – बिल्डर)
पार्टी का नाम भारतीय जनता पार्टी
जन्म तिथि 15.07.1962
जन्म स्थान,  होम सिटी, एड्रेस शिलाज, अहमदाबाद, गुजरात
शिक्षा सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
आयु 59
एफिलियेटिड संस्था राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

भूपेन्द्र पटेल का आरम्भिक जीवन परिचय | Initial Life of Bhupendra Patel

इनका जन्म 1962  मे 15 जुलाई के दिन एक हिन्दू परिवार  में गुजरात के अहमदाबाद शहर में शिलाज नामक स्थान पर हुआ था। वह एक भारतीय नागरिक है। विजय रूपाणी के  इस्तीफा देने  के बाद अब यें गुजरात के नये मुख्यमंत्री बन गये है।  यें कडवा पाटीदार समुदाय जिसे पटेल समुदाय भी कहा जाता है, से तालुक रखते है। वे पाटीदार समुदाय के सामाजिक – आर्थिक विकास को समर्पित संगठन सरदार धाम पाटीदार केंद्र के ट्रस्टी भी थे।

परिवार

इनके परिवार में इनकी पत्नि, भाई, बेटा, बेटी और पुत्र वधू है। इनरी पत्नि का नाम हेतन पटेल, भाई का नाम वेतन पटेल, बेटे का नाम अनुज पटेल तथा पुत्र वधू का नाम देवांशी पटेल है।

भूपेन्द्र पटेल की शिक्षा

इन्होंने अहमदाबाद के पॉलीटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग मे डिप्लोमा किया है। सिविल इंजीनियरिंग के बाद इन्होने बिल्डर के रूप में काम किया है।

कैरियर

1995 से लेकर 1996 तक इन्होंने  मेमनगर नगरपालिका के सदस्य के रूप मे काम किया है। 1999 से 2000 तक इन्होने अहमदाबाद नगरपालिका की स्टैंडिंग कमेटि के अध्यक्ष के पद पर काम किया। वें  2000 से 2010 तक  अहमदाबाद नगरपालिका  स्कूल बॉर्ड के वाइस चेयरमैन रहे। वें 2010 से 2015 तक थलतेज वार्ड के काऊंलर  रहे।  वें 2015 से 2017 तक  अहमदाबाद शहरी विकास निगम के चेयरमैन रहे। भूपेन्द्र पटेल कुछ दिनो के लिए अहमदाबाद नगरपालिका के चेयरमैन भी रहे। 2017 में यें घाटलोदिया विधानसभा चुनाव जीते।

भूपेन्द्र पटेल के बारे में कुछ तथ्य

  • यें पटेल विशवा उमिया फाउण्डेसन के चेयरमैन रहे।
  • यें RSS  से जुडे हुए थे।
  • गवर्नर आचार्य देवव्रत ने उन्हे मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
  • इन्होंने बिल्डर के रूप में भी काम किया था।
  • यें दादा भगवान द्वारा स्थापित अक्रम विग्रान आन्दोलन के अनुयायी थे।
  • इन्हें क्रिकेट तथा बैडमिन्टन का शौंक था।
  • यें नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस से भी जुड़े हुए थे।
  • मुख्यमंत्री बनने के बाद इनका वेतन 3,70,000 रूपये होगा।

2017 में भूपेन्द्र पटेल घाटलोदिया विधानसभा चुनाव जीते थे। इससे पहले  इस सीट पर आनंदी बेन चुनाव जीती थी। आनंदी बेन ने 2017 में अपनी इस सीट से इस्ताफा दे दिया था। आनंदी बेन ने ही इन्हें  इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिलाया था। इन्होंने इस सीट पर कांग्रेस के शशिकांत को 1,17,000 वोटों से हराया था।

FAQ

Q : भूपेन्द्र पटेल  के शौंक क्या थे?

Ans : इन्हें क्रिकेट तथा बैडमिन्टन का शौंक था।

Q : भूपेन्द्र पटेल का  वेतन  कितना है?

Ans : इनका वेतन 3,70,000 रूपये है।

Q : भूपेन्द्र पटेल  की शैक्षिक योग्यता कितनी है?

Ans : इन्होने अहमदाबाद के पॉलीटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग मे डिप्लोमा किया है।

Q : भूपेन्द्र पटेल ने घाटलोदिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस के शशिकांत को कितने वोटों से हराया था?

Ans : इन्होंने इस सीट पर कांग्रेस के शशिकांत को 1,17,000 वोटों से हराया था।

इन्हे भी पढ़े –

 

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय

सविता आंबेडकर का जीवन परिचय

बाबर का जीवन परिचय

रमाबाई अंबेडकर की जीवनी

 

Leave a Comment